Showing posts with label ashok gahlot. Show all posts
Showing posts with label ashok gahlot. Show all posts

Friday, October 9, 2009

गहलोत का महाराष्ट्र में चुनावी दौरा

क्षेत्रवाद और धार्मिक भावना भडकाने वालों से सचेत रहें
कांग्रेस को वोट देश की तरक्की, एकता, अखण्डता व देश के नवनिर्माण के लिए होगा

Saturday 10 Oct, 2009 mumbai राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र के अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन आज मुंबई में अनेक सभाओं को सम्बोधित करते हुए मतदाताओं से कहा कि आपका कांग्रेस को एक-एक वोट देश की तरक्की, एकता, अखण्डता और देश के नवनिर्माण के लिये होगा। इसमें आपकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। क्षेत्रवा ��, जातिवाद और धार्मिक भावनाएं भडकाकर हिंसा फैलाने वालों से सचेत रहे। हमें हिन्दुस्तान को एक रखना है और अखण्ड रखना है। श्री गहलोत ने सांताक्रूज में पुराना दौलतनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों बाबा सिद्दीकी और अशोक भाई जादव के समर्थन में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के हर नागरिक को किसी भी राज्य व किसी भी शहर में रहकर काम करने का अधिकार है। ऐसे दलों से सचेत रहें जो क्षेत्रियता की भावनाएं भडकाकर और साम्प्रदायिकता का नंगा नाच कर देश की एकता को कमजोर करने का काम करते हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर के नाम पर देश में खून-खराबा करवा दिया गया। धर्म के नाम पर सत्ता में आने के बाद उनके सारे वादे थोथे साबित हो गए। अब, भाजपा और शिवसेना मिलकर राजनीति कर रहे हैं। दोनों मिलकर क्षेत्रवाद और धार्मिक भावनाओं को भडका रहे हैं, मगर झूंठ झूंठ ही होती है और असलियत के साथ सिद्धान्तों, कार्यक्रमों और नीतियों की जीत होती है। कांग्रेस ने हिन्दु, मुस्लिम, सिख, इसाई आदि हजारों जातियों, धर्मावलम्बियों और भाषा बोलने वालों को एक रखा और साम्प्रदायिक ताकतों से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे अपना आशीर्वाद, वोट और सपोर्ट कांग्रेस को दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास सोनिया गांधी जैसी शानदार नेता है, जिन्होंने प्रधानमंत्री पद तक छोड दिया। दुनिया में आज उनकी ऑथोरिटी है। पूरी दुनिया उनका लोहा मानती है। कांग्रेस के पास राहुल गांधी जैसे युवा नेता है, जो दलित और गरीब एवं अमीरों का अलग-अलग हिन्दुस्तान नहीं चाहते बल्कि एक हिन्दुस्तान बनाना चाहते हैं। आज सोनिया गांधी और राहुल गांधी के आलोचक भी कहने लगे हैं कि इन जैसे नेताओं की भाजपा को जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने देश को आजाद करवाया और देश की अखण्डता के लिए इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपनी जाने कुर्बान कर दी। कांग्रेस हमेशा जो कहती है, वो करती है। सोनिया गांधी ने नारा दिया है, कांग्रेस का हाथ - गरीब के साथ। यह कोरा नारा नहीं है, बल्कि सोच-समझकर एक संदेश दिया गया है। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो वादे देशवासियों से किए जाते हैं, सोनिया गांधी खुद उनकी मॉनिटरिंग करती है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा और शिवसेना का क्या इतिहास है। इन पार्टियों ने धर्म की राजनीति की और दंगे भडकाएं। इन पार्टियों की उपलब्धियां क्या रही है। आज भाजपा की हालत तो पूरा मुल्क देख रहा है। आपस में झगड रहे हैं। श्री गहलोत ने देश के अल्पसंख्यकों के हालात पर कांग्रेस की चिंता का उल्लेख करते हुए कहा कि सच्चर कमेटी का गठन इसलिए किया गया कि इस बात की सच्चाई सामने लाई जा सके कि आज अल्पसंख्यक कहां खडे हैं। यह एक साहसिक कदम था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना संकीर्ण विचार धारा से काम कर रही है। काूनन हाथ में ले रही है और दंगे भडका रही है। कांग्रेस की नीति छत्तीसों कौमों को साथ लेकर आगे बढने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की नीतियों का परिणाम है जो आज देश का शिक्षित वर्ग पन्द्रह, बीस व पच्चीस लाख रूपएं का वेतन पा रहा है। दुनिया में मंदी का दौर चल रहा है, लेकिन भारत में इसका सबसे कम असर हुआ है। मंदी का यह दौर समाप्त हो रहा है और अब खुशहाली का दौर शुरू होगा। देश का चहुंमुखी विकास आज कांग्रेस नेताओं की ही देन है।